होटल के पूल में नहाने उतरे पर्यटक, अचानक फैला करंट; दो विदेशी नागरिकों की गई जान

Date:

बेंगलुरु

 कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक 5 स्‍टार होटल के स्‍वीमिंग पूल में अचानक से करंट फैल गया. इसकी चपेट में आने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई. विदेशी नागरिकों की पहचान कर ली गई है. इनमें से एक जर्मनी तो दूसरा स्‍लोवाकिया के थे. इसके अलावा दो अन्‍य लोगों के घायल होने की भी सूचना है. बिजली के करंट की चपेट में आने से झुलसने वाले दो लोगों में एक अमेरिकी नागरिक बताया जा रहा है, जबकि एक अन्‍य अटेंडेंट है. स्‍वीमिंग पूल में करंट कैसे फैला इस बात की जांच की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु में एक पांच सितारा होटल के स्विमिंग पूल में कथित तौर पर करंट लगने से जर्मनी और स्लोवाकिया के दो नागरिकों की मौत हो गई. हादसे में उन्हें बचाने की कोशिश करने वाले एक अमेरिकी पर्यटक और होटल के पूल अटेंडेंट भी घायल हो गए. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. यह घटना शुक्रवार शाम शहर के हलासुरु (उल्सूर) इलाके में स्थित एक होटल में हुई. पुलिस के अनुसार, होटल की तीसरी मंजिल पर बने स्विमिंग पूल में दो विदेशी नागरिक स्‍वीमिंग कर रहे थे, तभी उन्हें कथित तौर पर बिजली का झटका लगा. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

मृतकों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान जर्मनी के 57 वर्षीय अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन थाइस और स्लोवाकिया के 45 वर्षीय जुराज होर्वात के रूप में हुई है. थाइस लुफ्थांसा एयरलाइन के चालक दल के सदस्य थे, जबकि होर्वात आईबीएम में प्रोजेक्‍ट मैनेजर के तौर पर काम करते थे. दोनों होटल में ठहरे हुए थे. पुलिस के मुताबिक, होटल में पर्यटक के रूप में ठहरे 41 वर्षीय अमेरिकी नागरिक मैथ्यू डेसेंटिस और होटल में पूल अटेंडेंट तथा लाइफगार्ड के तौर पर काम करने वाले 28 वर्षीय राहुल तिवारी ने दोनों विदेशी नागरिकों को बचाने की कोशिश की। 

बचाने की कोशिश में दो अन्‍य घायल
बचाने के दौरान मैथ्‍यू और राहुल को भी बिजली का झटका लगा और वे घायल हो गए. चारों को तत्काल मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्‍टरों ने दोनों घायलों का इलाज शुरू किया. अधिकारियों के अनुसार, अमेरिकी नागरिक डेसेंटिस और होटल कर्मचारी तिवारी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. दोनों अस्पताल में उपचाराधीन हैं। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, स्विमिंग पूल में बिजली का करंट होने से यह दुर्घटना हुई. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पूल में करंट कैसे पहुंचा और सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक हुई थी या नहीं. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बिजली संबंधी उपकरणों, पूल की लाइटिंग या अन्य तकनीकी व्यवस्था में किसी खराबी के कारण हादसा हुआ। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ पुलिस में नौकरी का अवसर, 128 आरक्षक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...

डॉक्टरों को ग्रामीणों का विश्वास जीतने की सलाह, उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर दिया जोर

समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से ग्रामीणों का विश्वास...

विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने और उपभोक्ता सेवाओं में निरंतरता के लिए ओपन टेंडर की प्रक्रिया

रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी प्रदेश में वर्तमान में...

Apple ला रहा iPhone Air 2, बैक पैनल पर जुड़ सकता है एक्स्ट्रा कैमरा; जानें नए फीचर्स

 नई दिल्ली Apple का सबसे स्लिम स्मार्टफोन iPhone Air है,...