पंजाब में सफर हुआ महंगा, 8 टोल प्लाजा पर नई दरें लागू; लाडोवाल टोल और मंथली पास के बढ़े दाम

Date:

लुधियाना

पंजाब में NHAI ने 8 टोल प्लाजा के रेट बढ़ा दिए हैं। लुधियाना के सबसे महंगे टोल प्लाजा में शुमार लाडोवाल टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब और चार्ज देना होगा। लगभग 4 महीने के भीतर यह बढोतरी हुई है। एक बार फिर टोल की दरों में बढ़ोतरी कर दी है।

नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। इस फैसले के बाद लाडोवाल टोल प्लाजा पर अब कार ड्राइवर्स को 225 की जगह 235 रुपए देने होंगे। इसी तरह सभी वाहनों के रेट बढ़ाए गए हैं।

एक अप्रैल 2026 को कार-जीप के टोल रेट में 5 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई थी और अब फिर 10 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। सिंगल जर्नी के लिए अलग-अलग श्रेणियों में 10 रुपए से लेकर 60 रुपए तक की सीधी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

लाडोवाल के अलावा कालाझर, लहराबेगा, कोट करोर, घुलाल, काला टिब्बा, खुइयां सरवर, शेखपुरा और पैंद टोल प्लाजा पर भी कारों के टोल में 5 से 10 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। बसों, ट्रकों और अन्य कमर्शियल वाहनों की दरें भी संशोधित हुई हैं।

पंजाब के इन 8 टोल प्लाजा पर रेट बढ़े…

    कालाझर टोल प्लाजा (पटियाला बाईपास सेक्शन, NH-64): कारों और लाइट मोटर व्हीकल्स के लिए सिंगल ट्रिप का शुल्क संशोधित कर ₹115 और दोतरफा यात्रा (रिटर्न जर्नी) के लिए ₹175 कर दिया गया है। बसों और ट्रकों के लिए संशोधित शुल्क एकतरफा यात्रा के लिए ₹390 और दोतरफा यात्रा के लिए ₹585 है।

    लहराबेगा टोल प्लाजा (तपा-बठिंडा सेक्शन, NH-7): कारों और लाइट मोटर व्हीकल (LMVs) से अब एकतरफा यात्रा के लिए ₹80 और दोतरफा यात्रा के लिए ₹120 शुल्क लिया जाएगा। बसों और ट्रकों को एकतरफा यात्रा के लिए ₹270 और दोतरफा यात्रा के लिए ₹400 का भुगतान करना होगा।

    कोट करोर टोल प्लाजा (अमृतसर-तरनतारन-हरिके-फरीदकोट-बठिंडा सेक्शन, NH-15): कारों और लाइट मोटर व्हीकल के लिए टोल एकतरफा यात्रा के लिए ₹50 और दोतरफा यात्रा के लिए ₹70 कर दिया गया है। बसों और ट्रकों के लिए संशोधित शुल्क एकतरफा यात्रा के लिए ₹165 और दोतरफा यात्रा के लिए ₹250 है।

    घुलाल टोल प्लाजा (चंडीगढ़-खरड़-लुधियाना सेक्शन, NH-5): कारों और लाइट मोटर व्हीकल्स के लिए टोल संशोधित कर एकतरफा यात्रा के लिए ₹115 और दोतरफा यात्रा के लिए ₹170 कर दिया गया है। बसों और ट्रकों के लिए संशोधित शुल्क एकतरफा यात्रा के लिए ₹390 और दोतरफा यात्रा के लिए ₹580 है।

    काला टिब्बा टोल प्लाजा (अबोहर-सीतो-गिन्नो-डबवाली मार्ग): कारों और LMVs के लिए टोल एकतरफा यात्रा के लिए ₹50 और दोतरफा यात्रा के लिए ₹80 तय किया गया है। बसों और ट्रकों के लिए संशोधित टोल एकतरफा यात्रा के लिए ₹175 और दोतरफा यात्रा के लिए ₹265 है।

    खुइयां सरवर टोल प्लाजा (मलोट-अबोहर बाईपास-साधुवाली सेक्शन, NH-7): कारों और लाइट मोटर वाहन के लिए संशोधित टोल एकतरफा यात्रा के लिए ₹105 और रिटर्न ट्रिप के लिए ₹155 है। बसों और ट्रकों के लिए टोल अब एकतरफा यात्रा के लिए ₹350 और दोतरफा यात्रा के लिए ₹520 है।

    शेखपुरा टोल प्लाजा (मौड़-रोमाना मंडी सेक्शन, NH-254): कारों और LMVs को अब एकतरफा यात्रा के लिए ₹55 और रिटर्न जर्नी के लिए ₹85 का भुगतान करना होगा। बसों और ट्रकों के लिए टोल संशोधित कर एकतरफा यात्रा के लिए ₹185 और रिटर्न ट्रिप के लिए ₹280 कर दिया गया है।

    पैंद टोल प्लाजा (संगरूर-दोगल कलां सेक्शन, NH-52): कारों और लाइट मोटर व्हीकल को एकतरफा यात्रा के लिए ₹95 और दोतरफा यात्रा के लिए ₹145 देने होंगे। बसों और ट्रकों के लिए संशोधित टोल एकतरफा यात्रा के लिए ₹325 और दोतरफा यात्रा के लिए ₹485 है।

किस वाहन के लिए कितनी जेब होगी ढीली, जानिए …

    लाइट मोटर व्हीकल: अब कार, जीप, वैन या लाइट मोटर व्हीकल ड्राइवर्स को सिंगल जर्नी के लिए 1 अप्रैल को तय किए गए 225 रुपए की जगह 235 रुपए देने होंगे, यानी सीधे 10 रुपए की बढ़ोतरी। वहीं, अगर कोई चालक 24 घंटे के भीतर रिटर्न जर्नी करता है, तो उसे अब 350 रुपए का भुगतान करना होगा।

    छोटे कमर्शियल वाहनों और मिनी बस: छोटे कमिर्शयल वाहनों व मिनी बसों के लिए सिंगल जर्नी का रेट 365 रुपए से बढ़ाकर 380 रुपए यानी15 रुपए कर दिया गया है, जबकि इनकी रिटर्न जर्नी के लिए अब 570 रुपए तय किए गए हैं। स्थानीय परिवहन और लॉजिस्टिक्स में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दो एक्सल वाले बस और ट्रक के लिए दरें 765 रुपए से बढ़ाकर 795 रुपए यानी 30 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई हैं, और इनकी रिटर्न जर्नी के लिए भारी-भरकम 1,190 रुपए चुकाने होंगे।

    बड़े वाहनों के लिए: थ्री-एक्सल कमर्शियल वाहनों के लिए सिंगल जर्नी का रेट 830 रुपए से बढ़ाकर 865 रुपए यानी 35 रुपए की बढ़ोतरी और रिटर्न के लिए 1,300 रुपए तय हुआ है। भारी निर्माण मशीनरी और मल्टी-एक्सल वाहनों के लिए अब चालकों को 1,195 रुपए की जगह 1,245 रुपए यानी 50 रुपए की बढ़ोतरी देने होंगे, जिसका रिटर्न टिकट 1,865 रुपए का होगा। सबसे बड़ी बढ़ोतरी ओवरसाइज्ड व्हीकल (7 या अधिक एक्सल वाले बड़े ट्रकों) में देखी गई है, जहां सिंगल जर्नी का रेट 1,455 रुपए से बढ़कर अब 1,515 रुपए यानि 60 रुपए की बढ़ोतरी हो गई। इसकी रिटर्न जर्नी के लिए 2,270 रुपए का भारी भुगतान करना होगा।

मंथली पास भी महंगा हुआ
इस बढ़ोतरी का सबसे गंभीर असर उन लोगों पर पड़ेगा जो रोजाना काम के सिलसिले में इस मार्ग से गुजरते हैं। आम वाहन चालकों के लिए मासिक पास (मंथली पास) की कीमत में भारी उछाल आया है और यह बढ़कर अब 7,815 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इतनी बड़ी राशि हर महीने सिर्फ टोल के रूप में देना आम नौकरीपेशा और छोटे व्यापारियों के बजट के बाहर की बात होती जा रही है।

स्थानीय निवासियों-लोकल कमर्शियल वाहनों को राहत
इस चौतरफा बढ़ोतरी के बीच राहत की बात केवल इतनी है कि टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय गैर-कमर्शियल वाहन मालिकों के लिए मासिक पास की दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। स्थानीय निवासियों के लिए यह पास 360 रुपए पर ही स्थिर रखा गया है। इसके अलावा, लुधियाना में रजिस्टर्ड कमर्शियल वाहनों के लिए भी थोड़ी सहूलियत देते हुए टोल दरों का दायरा 115 रुपए से 755 रुपए के बीच सीमित रखा गया है।

बढ़ोतरी की वजह क्या है?
पंजाब-हरियाणा के कुल 50 से अधिक टोल प्लाजा पर संशोधित दरों को बढ़ाया गया है। टोल शुल्कों में इस मामूली बढ़ोतरी की आवश्यकता तब पड़ी जब NHAI ने अपने टोलिंग फ्रेमवर्क को अपडेट किया और यूजर फीस की गणना के लिए थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित 1.641 के लिंकिंग फैक्टर को बहाल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बिलासपुर ट्रेन हादसे पर बड़ा एक्शन, JCB बकेट से डिरेलमेंट केस में 10 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर. बिलासपुर के कारगी रोड रेलवे स्टेशन में सोमवार को...

परमाणु हमले को लेकर सनसनीखेज दावा, यूक्रेन युद्ध के बीच PM मोदी और पुतिन की चर्चा तेज

नई दिल्ली दिल्ली में भारत-पोलैंड जॉइंट इकोनॉमिक कमिशन की बैठक...

मध्य प्रदेश में बारिश थमी तो बढ़ी तपिश, जुलाई में चढ़ा पारा; अब तक 7% कम हुई बारिश

भोपाल  मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर थमने के...

अमृतसर में पंजाब पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, कथित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़; हथियार और ग्रेनेड जब्त

अमृतसर  जिला देहात पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई...