पंजाब विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस ने किया वॉकआउट, FBI रिपोर्ट को लेकर सरकार को घेरा

Date:

चंडीगढ़.

पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन वीरवार की शुरुआत भी हंगामे के साथ ही हुई है। सत्र की शुरुआत से पहले कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर बैनर और तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। सदन के अंदर भी अवैध खनन का मुद्दा उठा, जिसके बाद कांग्रेस ने वॉकआउट कर दिया।

अवैध खनन के मामले में बहस के बाद कांग्रेस ने जमीनी हालात जानने के लिए सदन की कमेटी बनाने की मांग उठाई। जिसके बाद कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया। सत्र से पहले भी कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बरगाड़ी बेअदबी तथा बहबल कलां गोलीकांड के मामलों में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने का मुद्दा उठाया। पंजाब विधानसभा में शून्यकाल के दौरान विपक्ष ने कानून-व्यवस्था और गैंग्स्टर-पुलिस नेटवर्क पर सवाल उठाए। इस दौरान FBI की जांच रिपोर्ट व होशियारपुर के एसएचओ को लेकर बहस भी हुई। बाजवा ने आरोप लगाया कि विदेशों में रहने वाले लोगों से रंगदारी मांगने जैसे मामलों में पुलिस अधिकारियों की संलिप्तता गंभीर मामला है। इसके अलावा भाखड़ा बांध की सुरक्षा, अवैध खनन और जालंधर सैन्य क्षेत्र के मुद्दे उठाए। प्रताप सिंह बाजवा ने गैंग्स्टरों पर जांच की मांग की, जबकि सरकार ने आरोपों को राजनीति बताया। अन्य विधायकों ने बाढ़, खनन और नागरिक सुविधाओं पर चिंता जताई।

विधानसभा के बाहर प्रदर्शन
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायकों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर सरकार से सवाल किया कि "बरगाड़ी बेअदबी कांड के गुनहगार कहां हैं?" और "बहबल कलां गोलीकांड के दोषियों को सजा कब मिलेगी?" विपक्ष ने आरोप लगाया कि सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी ने इन मामलों में जल्द न्याय दिलाने का वादा किया था, लेकिन आज तक दोषियों को सजा नहीं मिल सकी।

लोगों को गुमराह करने के आरोप
नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार केवल पंजाब के लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य का हर वर्ग सरकार से निराश है। कर्मचारियों की मांगें लंबित हैं, किसान परेशान हैं, युवा रोजगार को लेकर चिंतित हैं और आम लोगों के मुद्दों का समाधान नहीं हो रहा।

मुद्दों से भटकाने का प्रयास
उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है, जबकि जनता जवाब चाहती है। बाजवा ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा के भीतर भी जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी और सरकार से जवाब मांगेगी। प्रदर्शन के बाद विपक्षी विधायक नारेबाजी करते हुए सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए विधानसभा के भीतर पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मध्य प्रदेश में 3 दिन भारी बारिश के आसार, अब तक 19% कम बरसात; 49 जिले बारिश की कमी से जूझ रहे

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार अब तक उम्मीदों...

Asaram Rape Case: सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार, नहीं मिली राहत

जोधपुर  जोधपुर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में उम्रकैद...

यूपी सरकार ने अनुपूरक बजट में युवाओं, किसानों और विकास परियोजनाओं पर बढ़ाया फोकस

लखनऊ यूपी की योगी सरकार ने युवाओं और किसानों के...