पार्किंग को लेकर जगदलपुर में बवाल, युवक ने बुजुर्ग गार्ड को घसीटकर पीटा

Date:

जगदलपुर.

शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पार्किंग में तैनात एक बुजुर्ग सुरक्षा गार्ड को युवक ने जमीन पर गिराया और फिर घसीट-घसीटकर पीटा। घटना का पूरा घटनाक्रम मेगा मार्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग
वायरल हो रहे वीडियो में बुजुर्ग गार्ड खुद को बचाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि युवक लगातार उनके साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। गार्ड की बेटी ने आरोपी युवक के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

वीडियो बना चर्चा का विषय
इस घटना ने सुरक्षा कर्मियों की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ती हिंसा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जबकि पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

121 किमी लंबी कांवड़ यात्रा का बांदकपुर धाम में समापन

भोपाल  संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री...

सीएम योगी की बड़ी सौगात, 3572 नवनियुक्त युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार, 25 अगस्त को लखनऊ स्थित...

राजस्थान की नदियों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 500 मीटर तक उद्योगों पर रोक

 जयपुर राजस्थान में जल संकट और नदियों में बढ़ते औद्योगिक...

सैनिकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने बांधा राखी का भावनात्मक रिश्ता

रायपुर रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर...