भर्ती सुधार यात्रा को ग्रामीणों का विरोध, हरवे-हथियार लेकर मोर्चे पर डटे लोग

Date:

रामगढ़.

जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती सुधार यात्रा को लेकर रामगढ़ के नेमरा में सोमवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई। देवेंद्र नाथ महतो की प्रस्तावित यात्रा के विरोध में ग्रामीणों का एक समूह मौके पर जुट गया।

ग्रामीणों की ओर से यात्रा का विरोध किए जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। जानकारी के अनुसार, नेमरा में मांझी हड़ाम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने देवेंद्र नाथ महतो की भर्ती सुधार यात्रा का विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि देवेंद्र नाथ महतो और उनके समर्थकों को नेमरा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मौके पर ग्रामीणों के हाथों में पारंपरिक हथियार भी देखे गए हैं।

सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात
विरोध की सूचना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रही है और स्थिति को नियंत्रित रखने का प्रयास किया जा रहा है

दोपहर तक नहीं पहुंचे देवेंद्र
बताया गया कि भर्ती सुधार यात्रा के तहत देवेंद्र नाथ महतो को नेमरा पहुंचना था, लेकिन दोपहर करीब 1:30 बजे तक वह मौके पर नहीं पहुंचे थे। उनके पहुंचने को लेकर ग्रामीणों के विरोध के बीच प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी नजर बनी हुई है। फिलहाल नेमरा में ग्रामीणों के विरोध और पुलिस की मौजूदगी के कारण स्थिति पर सभी की नजर है। प्रशासन की ओर से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘बिहान’ से मिला आर्थिक संबल, मक्का उत्पादन ने माया विश्वास को बनाया ‘लखपति दीदी’

रायपुर छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त...

विकसित भारत की अंतरिक्ष दृष्टि पर मेपकॉस्ट में विशेष व्याख्यान

भोपाल  राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश विज्ञान एवं...