विष्णु भैया का संबल, बहनों की खुशहाली-महतारी वंदन से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

Date:

रायपुर

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की पात्र महिलाओं के लिए नियमित आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपनी घरेलू और व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो रही हैं।

 जशपुर जिले के ग्राम देवगुड़ा निवासी मती परमिला प्रजापति भी महतारी वंदन योजना की लाभार्थी हैं। उन्हें हर माह मिलने वाली आर्थिक सहायता से अपने बच्चे की पढ़ाई और पोषण से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल रही है। इसके साथ ही वे घर की छोटी-छोटी जरूरतों को भी इसी राशि से पूरा कर लेती हैं।

परमिला प्रजापति बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता ने उन्हें अपने खर्चों के संबंध में स्वयं निर्णय लेने का अवसर दिया है। अब वे अपनी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राशि का उपयोग प्राथमिकता के आधार पर करती हैं। इससे न केवल परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहूलियत मिल रही है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक सहयोग के साथ सम्मान और आत्मनिर्भरता का आधार भी बन रही है। नियमित रूप से मिलने वाली राशि से महिलाओं को अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।

परमिला प्रजापति ने योजना के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “विष्णु भैया की सरकार महिलाओं की जरूरतों और सम्मान का ध्यान रख रही है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि हमारे लिए बहुत उपयोगी है।”

महतारी वंदन योजना से मिलने वाला नियमित आर्थिक संबल प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक निर्णयों में अधिक सक्षम बनाने के साथ उनके परिवारों की खुशहाली में भी योगदान दे रहा है। “बहनों का मान, विष्णु भैया का सम्मान” की भावना के साथ यह योजना महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जगदलपुर : बस्तर के ज्ञानगुड़ी से निकले चार हीरे : पहले ही राउंड में एमबीबीएस सीट पक्की

जगदलपुर बस्तर के दूरदराज अंचलों में छिपी प्रतिभाएं जब सही...

जशपुर में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5.49 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर जिले...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर ₹1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार...

किसानों की 22 जिलों में हुंकार! MSP और कर्जमाफी समेत लैंड पूलिंग नीति पर प्रदर्शन

पटियाला. किसान मजदूर मोर्चा चैप्टर पंजाब के आह्वान पर आज,...