पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होते ही पंजाब में चेतावनी जारी, कई इलाकों में ओले गिरने की संभावना

Date:

लुधियाना.

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब में बुधवार से चार दिन तक आंधी, वर्षा व ओलावृष्टि को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

इस दौरान दिन व रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। विभाग के अनुसार जून के पहले सप्ताह में भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। दूसरे सप्ताह में गर्मी जोर पकड़ेगी। उधर मंगलवार को पंजाब में मौसम के तेवर गर्म रहे। जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई। हालांकि, अभी भी केवल बठिंडा को छोड़कर सभी जिलों में दिन का तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच ही दर्ज किया जा रहा है। बठिंडा में दिन का तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सामान्य तिथि से लगभग तीन दिन की देरी के साथ मानसून चार जून को केरलम पहुंच सकता है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बनी अनुकूल परिस्थितियों के कारण मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले कुछ दिनों में इसके केरलम पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। आमतौर पर मानसून एक जून को केरलम पहुंचता है। इधर, मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में मौसम का रुख बदल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

घरेलू क्रिकेट के नियमों में बड़ा बदलाव, अब जानबूझकर नो-बॉल डालना पड़ेगा भारी

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने 2026-27 घरेलू क्रिकेट...

हरियाणा में अंत्योदय मेले का आयोजन, 3093 पात्र परिवारों तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ

नारनौल. मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान योजना 2.0 के तहत आगामी 26...

दिल्ली कार्रवाई के खिलाफ पंजाब में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कई जगह विरोध-प्रदर्शन

चंडीगढ़. पंजाब कांग्रेस आज राज्यभर में कथित पेपर लीक मामलों...

छत्तीसगढ़ भाजपा ने 2028 चुनाव की शुरू की तैयारी, कोर ग्रुप बैठक में संगठन और अभियान पर मंथन

रायपुर. छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा कोर ग्रुप की...