पंजाब में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 7 अक्टूबर से बारिश का अलर्ट; तेज हवाओं के साथ गिरेगा तापमान

Date:

 पटियाला

पंजाब में सात अक्तूबर से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने सात से नौ अक्तूबर तक तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यह अलर्ट पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली जिलों के लिए जारी किया गया है। बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट आने से रात में ठंडक बढ़ सकती है और दिन में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

फिलहाल शुष्क है मौसम
मानसून की विदाई के बाद फिलहाल पंजाब में मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, यह सामान्य के आसपास रहा। प्रदेश में सबसे अधिक 38.3 डिग्री सेल्सियस तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया। पटियाला में अधिकतम तापमान 34.9, अमृतसर में 34.7, लुधियाना में 34.8, फरीदकोट में 36.0 और संगरूर में 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का तापमान भी सामान्य से अधिक
पंजाब में रात का तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। यानी दिन के साथ रात में भी गर्मी बनी हुई है। प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस पठानकोट में दर्ज किया गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में जंगल की अवैध कटाई पर बड़ी कार्रवाई, सागौन की लाखों की लकड़ी जब्त

बिलासपुर. बिलासपुर के लमकेना में जंगल से अवैध सागौन कटाई...

लेमन ग्रास की खेती से महक रही आत्मनिर्भरता, GPM की महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर

लेमन ग्रास की खुशबू से महक रही आत्मनिर्भरता, जीपीएम...

CM की बड़ी घोषणाओं से मंडला में विकास को रफ्तार, टाइगर सफारी-जू से कॉलेज तक कई सौगातों का ऐलान

 मंडला को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात... टाइगर सफारी-जू और...

CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में दिखेगी युवाओं के भविष्य की राह, 20 हजार युवाओं से सीधा संवाद करेंगे डॉ. मोहन यादव

भोपाल  मध्य प्रदेश की युवा शक्ति को रोजगार, कौशल, स्टार्टअप...