हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में बारिश की चेतावनी; पंचकूला में ओलावृष्टि

Date:

हिसार.

प्रदेश में मौसम फिर से बदलने लगा है। पंचकूला में मौसम में बदलाव के बाद वर्षा के साथ ओलावृष्टि हुई। इसके साथ ही यमुनानगर में भी वर्षा होने से मंडी में फसल भीग गई।

ओलावृष्टि और वर्षा के चलते तापमान में भी गिरावट हो सकती है। आने वाले दिनों में 10 अक्टूबर तक वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वीरवार को ही पांच जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम में फिर से बदलाव हुआ है। मंगलवार रात के बाद पंचकूला में वर्षा के साथ ओलावृष्टि होने से मौसम ठंडा हो गया।

वहीं, यमुना नगर में वर्षा हुई। इससे मंडियों में पहुंची फसल को बचाने के लिए किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम में बदलाव के चलते वीरवार को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी प्रकार 10 अक्टूबर तक प्रदेश के अनेक जिलों में वर्षा हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्कूलों के निरीक्षण में खुली पोल, Bilaspur में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था में मिली खामियां

बिलासपुर. जिले के स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था और शिक्षकों की...

PM मोदी बोले- DBT से करीब ₹5 लाख करोड़ की बचत, ‘जिनकी मुफ्त की कमाई बंद हुई वो मुझसे प्यार करेंगे क्या?’

  नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस...

PM मोदी का बड़ा बयान- गांव से शहर तक पहुंची 5G कनेक्टिविटी, भारत बन रहा डिजिटल पावरहाउस

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...