मुख्यमंत्री ने बुलाया तो दौड़कर मंच पर पहुंचीं महिलाएं, भेंट किया हाथ से बनाया गया चित्र

Date:

मुख्यमंत्री ने बुलाया तो दौड़कर मंच पर पहुंचीं महिलाएं, भेंट किया हाथ से बनाया गया चित्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बच्चों का कराया अन्नप्राशन, खिलौने भी दिए 

सीएम योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया लाभान्वित 

गाजीपुर
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तूलिका के जरिये हाथ से बनाया गया चित्र लेकर दो महिलाएं जनसभा स्थल पर खड़ी थीं। भाषण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन्हें देख लिया। अपना भाषण समाप्त करने के उपरांत उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से दोनों महिलाओं को मंच पर लेकर आने को कहा। यह देख दोनों महिलाएं दौड़कर मंच पर पहुंच गईं। उन्होंने मुख्यमंत्री के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और अपनी बनाई पेंटिंग भेंट की। मुख्यमंत्री ने दोनों की प्रशंसा की और हालचाल पूछते हुए इन्हें आशीर्वाद भी दिया।  

बच्चों का कराया अन्नप्राशन, खिलौने भी दिए
मुख्यमंत्री ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया, उन्हें खिलौने भी दिए। इस दौरान गाजीपुर के विकास पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई। सीएम ने यहां विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया। 

*इन्हें मिला सम्मान…

अनिमेष राय– मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना- लैपटॉप
सुंदरी– मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 7 हजार का चेक व प्रमाण पत्र 
आशुतोष पांडेय- (बेसिक शिक्षा विभाग) मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड
वंदना यादव- (माध्यमिक शिक्षा विभाग) मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड
दिवाकर सिंह- (उच्च शिक्षा विभाग) मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड
अंचलानंद राय– प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत 1.08 लाख का चेक 
मनोरमा देवी– लखपति दीदी योजना के तहत प्रमाण पत्र 
मधुबाला भारती– 877 रिवाल्विंग फंड व 819 सामुदायिक निवेश निधि के तहत 14.91 करोड़ से अधिक की धनराशि का चेक 
सोमारी– मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अनुदान राशि का स्वीकृति पत्र 
पूनम देवी- मुख्यमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत अनुदान राशि का स्वीकृति पत्र
पुष्पा देवी- मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत पांच लाख का चेक 
नितेश राय- फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत 32 लाख का चेक 
कंचन यादव– शौचालय के लिए स्वीकृति पत्र।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Sex CD Case: भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से राहत, ट्रायल की कार्यवाही पर अंतरिम रोक

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सेक्स CD...

राज्यपाल पटेल का निर्देश: वन अधिकार अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन समन्वय के साथ करें

वन अधिकार अधिनियम का क्रियान्‍वयन समन्‍वय से करें: राज्यपाल...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- किसानों की हर समस्या का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

किसानों की हर समस्या का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता :...

Indore News: शहर में बन रहा एक और फ्लाईओवर, रोज़ाना 1.78 लाख वाहन चालकों का सफर होगा आसान

इंदौर  मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर के सबसे व्यस्त...