29 मई को लुधियाना कोर्ट में कामकाज ठप, बार एसोसिएशन ने किया बहिष्कार का ऐलान

Date:

लुधियाना.

जिला बार एसोसिएशन लुधियाना ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ASJ) जसपिंदर सिंह हायर के रिटायरमेंट के अवसर पर 29 मई 2026 को “नो वर्क डे” घोषित किया है। यह निर्णय बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में प्रधान एडवोकेट विपिन सग्गर की अध्यक्षता में लिया गया।

जारी नोटिस के अनुसार, जसपिंदर सिंह हायर 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके सम्मान में जिला बार एसोसिएशन द्वारा 29 मई, शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे बार रूम में विशेष विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा। बार एसोसिएशन ने सभी सदस्यों से सामूहिक निर्णय का पालन करने और समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। इसके साथ ही न्यायिक अधिकारियों, रेवेन्यू कोर्ट, कंज्यूमर कोर्ट, लोक अदालत, जुवेनाइल कोर्ट और लेबर कोर्ट से अनुरोध किया गया है कि उक्त दिन वकीलों की अनुपस्थिति को देखते हुए किसी भी मामले में प्रतिकूल आदेश जारी न किए जाएं। बार एसोसिएशन के इस फैसले के चलते 29 मई को जिला अदालत परिसर में नियमित न्यायिक कार्य प्रभावित रहने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान RGHS की नई गाइडलाइन लागू, जांच मंजूरी प्रक्रिया अब होगी आसान

 जयपुर राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) की जांच के लिए...

Chandigarh Vendors: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 18 जुलाई को होगा ड्रॉ, आवंटित साइटों की हालत पर उठे सवाल

 चंडीगढ़  वेंडिंग जोन और माडल वेंडिंग जोन की स्थिति की...

पुलों की सुरक्षा जांच में अब बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेज भी होंगे शामिल

पटना  बिहार मे पुलों की स्ट्रक्चरल आडिट और सुरक्षा जांच...

लोकजीवन और पारंपरिक वेशभूषा के संरक्षक रघुविंद्र मलिक को सम्मान, ऐतिहासिक संग्रह बना आकर्षण

रोहतक. कभी हरियाणवी महिलाओं और पुरुषों की पहचान रहे पारंपरिक...