ग्लोबल स्किल पार्क में युवाओं को अपने विचार साझा करने के लिए मिला महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म

Date:

भोपाल

कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  गौतम टेटवाल ने कहा कि युवाओं के विचारों में बदलाव लाने की शक्ति होती है। एक मजबूत विचार, सही दिशा और सामूहिक प्रयास से बड़े परिवर्तन संभव हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा को अवसर और उचित मार्गदर्शन मिले, तो वे नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले उद्यमी बन सकते हैं। राज्यमंत्री  टेटवाल संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क में आयोजित एस आई सी–आइडियाबाज स्टार्टअप डे ,एम पी – 2026को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री  टेटवाल ने कहा कि किसी भी बड़े लक्ष्य की शुरुआत एक विचार से होती है और उसे साकार करने के लिए सही रणनीति तथा सामूहिक प्रयास आवश्यक है। उन्होंने IDEABAAZ को युवाओं के कौशल और प्रतिभा को सामने लाने वाला उपयोगी मंच बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से प्रदेश के युवा अपने स्टार्टअप और नवाचारों को आगे बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क के विद्यार्थियों के साथ मिलकर नए स्टार्टअप्स को आगे लाने के प्रयास किए जाएंगे।

युवाओं ने मंच पर साझा किए अपने आइडिया

एसआईसी – आइडियाबाज स्टार्टअप डे एमपी 2026 के माध्यम से युवा उद्यमियों और नवप्रवर्तकों को अपने स्टार्टअप, नवाचार और नए व्यावसायिक विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिला। स्टार्टअप एंड इन्क्यूबेशन सेंटर–MIIC, संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क द्वारा आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने विशेषज्ञों के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत किए और उन्हें अपने आइडिया को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव एवं मार्गदर्शन मिला।

कार्यक्रम में युवाओं की सक्रिय सहभागिता रही। अपने विचारों को मंच पर प्रस्तुत करने और विशेषज्ञों से सीधे संवाद का अवसर मिलने से प्रतिभागियों को अपने नवाचार को आगे बढ़ाने की दिशा में नए आइडिया और सलाह मिली। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नवाचार और उद्यमिता की सोच को बढ़ावा देना तथा उन्हें अपने विचारों को स्टार्टअप के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक मंच और सहयोग उपलब्ध कराना रहा।

प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, विजेताओं का सम्मान

राज्यमंत्री  टेटवाल ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एक प्रतिभागी का चयन IDEABAAZ ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी किया गया।

संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ नवाचार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। IDEABAAZ जैसे मंच युवाओं को अपने नए विचार सामने रखने, विशेषज्ञों से सीखने और उन्हें व्यावहारिक रूप देने का अवसर दे रहे हैं। यह पहल भारत सरकार की RAMP योजना के अंतर्गत आयोजित की गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

श्रीनगर में ट्रैफिक कैमरों का बढ़ा नेटवर्क, 66 जंक्शन पर 835 कैमरों से हो रही निगरानी

श्रीनगर यदि आप बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट, तेज ड्राइविंग या...

अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स को राष्ट्रीय सम्मान मध्य भारत में ‘Most Emerging Jewellery Retailer in tiar 2-3 से समानित

रायपुर भारतीय आभूषण उद्योग के सबसे प्रतिष्ठित मंच पर मध्य...

साइबर, महिला और SC-ST थाना समेत चार यूनिट एक छत के नीचे, देवघर में बनेगा G+6 भवन

देवघर  आने वाले समय में देवघर की पुलिस व्यवस्था ना...

मछली पालन के लिए अब बिना गारंटी मिलेगा 2 लाख तक का लोन, सुपौल में विशेष KCC अभियान शुरू

सुपौल पूंजी के अभाव में मछली पालन का कारोबार बढ़ाने...