पंजाब के जालंधर में युवक का किडनैप, 7-8 हमलावरों के चंगुल से पुलिस ने घंटों में बचाया

Date:

जालंधर.

जालंधर के भार्गव कैंप थाना के अवतार नगर में शनिवार देर रात एक युवक का अपहरण हो गया। जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे 7 से 8 हमलावर एक घर में जबरन घुस आए। वहां मौजूद शुभम नामक युवक के साथ पहले मारपीट की गई और इसके बाद उसे जबरन एक गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए।

पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम के जरिए डायल-112 पर शिकायत दर्ज हुई। सूचना मिलते ही कमिश्नरेट पुलिस हरकत में आई। एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन जयंत पुरी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू करवाई। पुलिस की कई टीमें तुरंत सक्रिय की गईं और युवक की तलाश शुरू कर दी गई।पुलिस की तुरंत कार्रवाई के चलते कुछ ही घंटों में शुभम को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इसके बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। घटना के बाद परिवार ने राहत की सांस ली।

एसीपी वेस्ट अतिश भाटिया ने बताया कि 2 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे डायल-112 पर सूचना मिली थी कि थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत अवतार नगर क्षेत्र से एक युवक के साथ मारपीट कर अपहरण किया गया है। सूचना मिलते ही कमिश्नरेट पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक का पता लगाकर उसे सुरक्षित बरामद कर लिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जीएसटी राजस्व में हरियाणा का दबदबा कायम, राष्ट्रीय औसत से दोगुनी रही वृद्धि

चंडीगढ़ पिछले साल राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) संग्रह...

रांची डीएसपीएमयू में स्नातक नामांकन का दूसरा अवसर, चांसलर पोर्टल दोबारा खुला

रांची  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के स्नातक के 16...

967 करोड़ की लागत से बना हाई-स्पीड टेस्ट ट्रैक, 250 किमी रफ्तार होगी

जयपुर भारतीय रेलवे के इतिहास में राजस्थान एक नया और...

Punjab-Haryana HC का राहतभरा आदेश, 1999 JBT भर्ती मामले में शिक्षकों की नौकरी सुरक्षित

चंडीगढ़. करीब ढाई दशक से लंबित 1999 की 3,206 जेबीटी...