झारखंड धाम परिसर में युवाओं ने चलाया वृहद सफाई अभियान

Date:

झारखंड धाम परिसर में युवाओं ने चलाया वृहद सफाई अभियान

कौड़िया
 उमरिया जिले के कौड़िया स्थित झारखंड धाम परिसर में सोमवार सुबह गांव के युवाओं ने एकजुट होकर वृहद श्रमदान एवं सफाई अभियान चलाया। कौड़िया एवं सलैया के युवाओं ने झारखंड धाम पहुंचकर पूरे परिसर सहित तालाब के आसपास साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।

इस दौरान युवाओं ने कहा कि गांव की स्वच्छता एवं ऐतिहासिक-धार्मिक धरोहरों की देखरेख किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी को मिलकर अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के लिए आगे आना चाहिए।

युवाओं ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी गांव के रास्तों, नदी-तालाबों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई के साथ-साथ गांव के विकास कार्यों में इसी तरह एकजुट होकर श्रमदान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव 2026 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने पर्यवेक्षक-सह पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव...

सेवा अवधि से तय होगी वरिष्ठता में प्राथमिकता, क्लर्क-जूनियर असिस्टेंट को लेकर CAT का अहम फैसला

चंडीगढ़. केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) की चंडीगढ़ बेंच ने क्लर्कों...

पुतिन के भारत दौरे का काउंटडाउन शुरू, BRICS से पहले PM मोदी संग बैठक; एजेंडे में होंगे ये अहम मुद्दे

नई दिल्ली दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री...