ग्राम जरही में कजलिया विसर्जन बड़ी धूमधाम से मनाया गया

Date:

ग्राम जरही में कजलिया विसर्जन बड़ी धूमधाम से मनाया गया

छबिलाल/राजेंद्रग्राम
ग्राम पंचायत जरही में शिव मंदिर तालाब के पास आज कजलिया (भुजरिया / जवारा) पर्व बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सावन माह में बोए गए जवारे जब अंकुरित हो गए, तो आज सुबह से ही गांव की महिलाओं, बहनों और बच्चों में उत्साह देखा गया। सभी अपने-अपने घरों से कजलिया की टोकरियां सिर पर रखकर पारंपरिक गीत गाते हुए गांव के मंदिर और तालाब किनारे पहुंचे।

वहाँ सभी ने विधि-विधान से कजलिया का विसर्जन किया और एक-दूसरे को कजलिया देकर "फूलो-फलो, बढ़ो" का आशीर्वाद दिया। भाइयों ने अपने कानों में कजलिया लगाए और बहनों को शगुन भेंट किया।

इस अवसर पर गांव के बुजुर्गों ने बताया कि कजलिया अच्छी फसल और सुख-समृद्धि का प्रतीक है। पूरे गांव में मेले जैसा माहौल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्याज ₹62 किलो, दूध ₹102 लीटर! चीनी-तेल से LPG तक महंगाई ने बिगाड़ा किचन का बजट

नई दिल्ली  चीनी, दूध, पेट्रोल-डीजल के बाद अब प्याज की...

बस्तर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सल डंप से टिफिन बम और विस्फोटक मिले

सुकमा. जिले के कोंटा थाना क्षेत्र में सर्चिग पर निकले...

ब्लैकलिस्ट ICN को JSSC CGL परीक्षा का काम कैसे मिला? CID की SIT खंगाल रही पूरा नेटवर्क

 रांची झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सीजीएल परीक्षा संचालन...