आइची-नागोया पैरा एशियाई खेलों में मोना अग्रवाल का धमाका, 50 मीटर राइफल में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Date:

नई दिल्ली
 भारत की मोना अग्रवाल ने आइची-नागोया पैरा एशियाई खेलों में निशानेबाजी में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। यह इन खेलों में उनका दूसरा गोल्ड है। उन्होंने शुक्रवार को 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

मोना ने 357.5 के स्कोर के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड पर कब्जा किया। दूसरे स्थान पर चीन की सुईपिंग झांग रहीं। चीन की यह खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ी से 3.8 अंक पीछे रहीं। इससे पहले मोना ने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 इवेंट में भी गोल्ड जीता था।

अवनि ने किया निराश
वहीं, इसी इवेंट में हिस्सा ले रहीं पैरालंपिक मेडल विजेता अवनि लेखरा बेहद करीब से आकर मेडल से चूक गईं। वह चौथे स्थान पर रहीं। प्रोन पोजीशन के बाद वह शीर्ष दो में शामिल थीं, लेकिन स्टैंडिंग सीरीज में वह पीछे रह गईं। अवनि ने 10 मीटर एयर राइफल स्टैडिंग एसएच1 इवेंट में सिल्वर जीता था।

आर्चरी में फिसला ब्रॉन्ज
वहीं, आर्चरी में भारत के हिस्से ब्रॉन्ज मेडल आ सकता था, लेकिन हरविंदर सिंह और भावना चौधरी की पैरा रिकर्व मिक्स्ड टीम बेहद रोमांचक मैच में ईरान से हार गई। भारतीय टीम को 4-5 से करीबी हार मिली और उसके हाथ से मेडल जीतने का मौका फिसल गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दीपावली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 250 से अधिक पटाखों के कर्टन जब्त

टोंक दीपावली से पहले पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण...

सोनपुर में कचरा प्रबंधन की तैयारी तेज, गीले कचरे से खाद बनाने के लिए निकला टेंडर

छपरा  हरिहर क्षेत्र सोनपुर में नगर परिषद शहर के कचरा...

यूपी के 12 जिलों की बदलेगी तस्वीर, गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे बनेंगे लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग हब

 लखनऊ  उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क अब केवल दो शहरों...

रजनीकांत की जेलर 2 ने 8 दिन में कमाए 606 करोड़, दूसरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी रफ्तार

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 रिकॉर्ड-तोड़ कमाई...