GLADA में जन्माष्टमी मेले की बोली पर विवाद, प्रक्रिया को लेकर उठे सवाल

Date:

लुधियाना.

लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर वर्धमान मिल के सामने गलाडा ग्राउंड में लगने वाले जन्माष्टमी मेले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां 16 अगस्त से 16 सितंबर तक मेला लगने वाला है जिसकी बोली में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।

आरोप है कि फर्जीवाड़ा करते हुए चहेतों को लाभ देने के लिए अधिकारियों द्वारा बोली का नोटिस सिर्फ 2 दिन पहले जारी किया गया है। इसके साथ ही नोटिस में बैंक ड्राफ्ट राशि 30 लाख रुपये लिखी गई है जबकि ये 3 लाख रुपये होनी चाहिए। आरोप हैं कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि लोग बोली से पीछे हट जाएं और चहेते ठेकेदार फायदा उठा सकें। खबर मिली है कि जब इस संबंध में शुक्रवार को बोली लगनी शुरू हुई तो सिर्फ 3 ठेकेदार वहां पहुंचे थे।

इस संबंध में जब अन्य ठेकेदारों को जानकारी मिली है मौके पर खूब हंगामा हुआ। इस मामले में हुए विवाद के बाद बोली प्रक्रिया रद्द की गई। वहीं अधिकारियों का कहना है कि अब मंगलवार को फिर से बोली प्रक्रिया की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में राखी से पहले मिला विष्णु भैया का उपहार

रायपुर. रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और...

500 हॉर्न वाली बाइक देख पुलिस भी रह गई हैरान, तुरंत लिया एक्शन; Video वायरल

हरिद्वार हरिद्वार में चल रही कांवड़ यात्रा के बीच अलग-अलग...

कृषि परिवार से निकलकर ने फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में बनाई नई पहचान

रायपुर. खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के ग्राम अतरिया निवासी 35 वर्षीय प्रो....