पशुपालन एवं डेयरी और Jhpiego कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल रैली

Date:

भोपाल 

विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर सोमवार को संचालनालय पशुपालन एवं डेयरी विभाग और Jhpiego कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से रेबीज बीमारी की रोकथाम, बचाव के उपायों, समय पर उपचार और पशुओं के टीकाकरण के प्रति आमजन को जागरूक किया गया।

साइकिल रैली संचालनालय पशुपालन एवं डेयरी परिसर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए एमपीटी बोट क्लब पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रैली में प्रतिभागियों ने रेबीज से बचाव और जागरूकता से संबंधित संदेशों के माध्यम से आमजन को बीमारी के प्रति सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां अपनाने के लिए प्रेरित किया।

समय पर उपचार और पशुओं का टीकाकरण जरूरी

रेबीज से बचाव के लिए पशुओं का समय पर टीकाकरण कराने और संदिग्ध पशु के काटने की स्थिति में बिना विलंब चिकित्सकीय सलाह लेकर आवश्यक उपचार कराने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही जागरूकता और समय पर उठाए गए कदम रेबीज की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसका संदेश भी दिया गया

लुई पास्चर की स्मृति में मनाया जाता है विश्व रेबीज दिवस

विश्व रेबीज दिवस प्रत्येक वर्ष 28 सितंबर को माइक्रोबायोलॉजिस्ट लुई पास्चर की पुण्यतिथि के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य रेबीज की रोकथाम के प्रति वैश्विक स्तर पर जागरूकता बढ़ाना तथा बीमारी से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सभी विभागों की सहभागिता से अभियान को बनाएं सफल – अरुण साव

रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री  अरुण...

NH निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, मौके पर पहुंचे अध्यक्ष-उपाध्यक्ष; काम कराया बंद

अंबिकापुर   रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बलरामपुर के नवीन सर्किट हाउस...

इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखाई दे रही उत्तर प्रदेश की ताकत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 25 से 29...

आरएमपीएसयू में 2,300 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा, डिजिटल पहुंच 50 हजार पा

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के विजन...