सूरजपुर में खराब सोलर पम्प हुए दुरुस्त, ग्रामीणों के चेहरे पर फिर आई मुस्कान

Date:

रायपुर.

शासन की संवेदनशील पहल और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का एक प्रेरणादायक उदाहरण सूरजपुर जिले के अत्यंत दूरस्थ वनांचल ग्राम बेलामी, पंचायत घुईडीह, विकासखंड ओड़गी में देखने को मिला, जहां लंबे समय से प्रभावित सोलर पम्प का सुधार कार्य मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर त्वरित रूप से पूरा कराया गया।

वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए पेयजल और दैनिक उपयोग के पानी की समस्या किसी चुनौती से कम नहीं थी। ऐसे में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए तत्काल क्रेडा विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री के निर्देश के बाद विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर सोलर पम्प का सुधार कार्य पूर्ण किया, जिससे गांव में फिर से पानी की सुविधा सुचारु हो गई। सोलर पम्प के चालू होते ही ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। गांव के लोगों ने इसे केवल तकनीकी सुधार नहीं, बल्कि संवेदनशील जनप्रतिनिधित्व और ग्रामीण हितों के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक बताया।

क्रेडा विभाग के जिला प्रभारी सुजीत श्रीवास्तव की उपस्थिति में सुधार कार्य सम्पन्न हुआ। इस दौरान विजय प्रजापति सहित अन्य मोहल्लेवासियों ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दूरस्थ वनांचल क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए उनका लगातार सक्रिय रहना ग्रामीणों में विश्वास और नई उम्मीद जगा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऐतिहासिक साक्ष्यों से बदल सकती है राम वन गमन पथ की रूपरेखा

जगदलपुर. भगवान राम के वनवास से जुड़ी मान्यताओं और बस्तर...

भोपाल के 27 जोनों में बिजली व्यवस्था पर नजर रखेंगी 225 टीमें, शाम 4 बजे से तैनाती

 भोपाल  दीपावली पर शहर में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने...

GRAP-2 के नियम तोड़ने पर HSPCB की बड़ी कार्रवाई, गुरुग्राम में 10 कंस्ट्रक्शन साइटों पर ताला

गुरुग्राम  शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच निर्माण स्थलों...

रांची में 1100 जगहों पर QR कोड, ड्यूटी में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई

रांची  राजधानी में अब पुलिस की गश्ती केवल सड़कों पर...