साइबर ठगी के नेटवर्क पर इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, सिम सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Date:

इंदौर.

साइबर ठगी करने वालों तक संदिग्ध सिम पहुंचाने वाले नेटवर्क के खिलाफ इंदौर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन फास्ट-2.0 के तहत की गई कार्रवाई में पुलिस ने मालवा मिल क्षेत्र की राऊत कलेक्शन दुकान से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया है कि इनसे जुड़े मोबाइल नंबर महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में दर्ज साइबर ठगी के मामलों से जुड़े हैं। क्राइम ब्रांच को इंडियन साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर से संदिग्ध सिम और एजेंटों की सूची मिली थी। इसी आधार पर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान राऊत कलेक्शन से जुड़े चार संदिग्ध मोबाइल नंबर सामने आए। इन नंबरों की पड़ताल की गई तो महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में दर्ज साइबर फ्रॉड की शिकायतों से इनका कनेक्शन मिला।

84 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी
पुलिस के मुताबिक, इन चार नंबरों से जुड़े मामलों में कुल 84 लाख 58 हजार 499 रुपये की साइबर ठगी सामने आई है। कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने दुकान संचालक राजेंद्र राऊत, आनंद वासरे और सूरज सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों से जुड़े नेटवर्क के जरिए साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाली सिम उपलब्ध कराई जाती थी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये सिम किन लोगों को दी गईं, ठगी में इनका इस्तेमाल किस तरह हुआ और नेटवर्क में इनके अलावा कौन-कौन लोग शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आचार संहिता से पहले जयपुर में विकास की बौछार, 871 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मिली रफ्तार

जयपुर राजस्थान में निकाय चुनाव की आहट के बीच राजधानी...

लखनऊ के वशिष्ठ नगर को शासन की मंजूरी, 50 एकड़ जमीन पर स्टार्टअप और उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे के निकट आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने...

Baba Farid University में हड़कंप, 200 कर्मियों पर गिरी गाज; 24 डॉक्टरों की प्रमोशन रद्द

पटियाला. बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज में पूर्व कुलपति...

NEET-UG पेपर की सुरक्षा पर केंद्र का बड़ा दावा, GPS से स्ट्रॉन्ग रूम तक कड़े इंतजाम

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को...