जबलपुर को नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात! 22 कोच की ट्रेन से नॉर्थ-साउथ इंडिया की कनेक्टिविटी बढ़ेगी

Date:

जबलपुर.

रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने धनबाद और कोयंबटूर के बीच एक नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 22 अगस्त से नियमित रूप से पटरी पर दौड़ने लगेगी।

यह ट्रेन धनबाद से प्रत्येक शनिवार को और कोयंबटूर से 25 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी। मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि पश्चिम मध्य रेल के अंतर्गत सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया और इटारसी स्टेशनों पर इसका ठहराव दिया गया है।

समय सारणी (ट्रेन टाइमिंग):
धनबाद से कोयंबटूर की ओर:

सतना: सुबह 04:50 बजे
कटनी: सुबह 06:13 बजे
जबलपुर: सुबह 07:50 बजे
नरसिंहपुर: सुबह 08:58 बजे
पिपरिया: सुबह 10:03 बजे
कोयंबटूर से धनबाद (वापसी में): –
पिपरिया: शाम 04:33 बजे
नरसिंहपुर: शाम 05:33 बजे
जबलपुर: शाम 06:40 बजे
कटनी: रात 08:03 बजे
सतना: रात 09:15 बजे

ट्रेन की संरचना और प्रमुख मार्ग
इस आधुनिक अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 8 स्लीपर और 11 जनरल (सामान्य) कोच शामिल हैं। यह ट्रेन पारसनाथ, गया, देहरी ऑन सोन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, नागपुर, बल्लारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, गुडूर, रेणिगुंटा, सेलम और तिरुप्पूर के रास्ते अपनी दूरी तय करेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से उत्तर और दक्षिण भारत के बीच सफर करने वाले यात्रियों को एक सुगम और आधुनिक विकल्प मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

लखनऊ में स्वदेशी रक्षा तकनीक का प्रदर्शन, आत्मघाती ड्रोन से बैलिस्टिक जैकेट तक दिखे अत्याधुनिक उत्पाद

 लखनऊ  यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट में आयोजित प्रदर्शनी में स्वदेशी तकनीक...

चंडीगढ़ में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

चंडीगढ़. सिटी ब्यूटीफुल में पिछले एक हफ्ते से रुक-रुक कर...

पेराई सत्र 2025-26 में 48 लाख किसानों को 32,554 करोड़ रुपये का हुआ भुगतान

लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि...

सैनिक स्कूल में निकली टीचर समेत कई पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

स्कूल में नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को...