लुधियाना बनेगा नेशनल स्कूल गेम्स का केंद्र, पंजाब को मिली 6 प्रतियोगिताओं की मेजबानी

Date:

चंडीगढ़
 पंजाब को इस साल छह विभिन्न इवेंट्स में नेशनल स्तर पर खेलों की मेजबानी का मौका मिला है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से स्कूल स्तर पर 2026-27 सत्र में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित नेशनल स्कूल गेम्स का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पंजाब को बास्केटबाल,हाकी,हेंडबाल और कराटे सहित छह विभिन्न खेलों की स्कूल नेशनल गेम्स आयोजित करने को मिलेंगी।

यह प्रतियोगिताएं अक्टूबर से दिसंबर के बीच आयोजित की जाएंगी। जानकारी अनुसार एसजीएफआइ की ओर से जारी शेड्यल में सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन स्थल लुधियाना रखा गया है। पूरे देश भर से इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी आएंगे। हर प्रतियोगिता में देश भर के राज्यों और यूटी से 500 से 800 के बीच खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

लुधियाना में होंगी प्रतियोगिताएं
जानकारी अनुसार पंजाब को बास्केटबाल में अंडर-17 और अंडर-19 लड़के और लड़कियों की मेजबानी करनी होगी। इसके साथ ही फैनसिंग में अंडर-14 कैटेगरी में लड़के और लड़कियां,हैंडबाल में अंडर 19 लड़के,हाकी में अंडर 19 लड़के और लड़कियों की स्कूल नेशनल गेम्स का आयोजन लुधियाना में होगा। पंजाब को इस बार कराटे में अंडर-14 में लड़के और लड़कियों की प्रतियोगिता के अलावा अंडर-19 लड़कियों की प्रतियोगिता की मेजबानी दी गई है।

हरियाणा को भी मिला मौका
उधर हरियाणा को भी छह अलग-अलग खेलों की मेजबानी का इस साल मौका मिलेगा। जिसमें फुटबाल अंडर-19 गर्ल्स अंबाला, क्रिकेटर अंडर-19 गर्ल्स रोहतक,कबड्डी अंडर-14 गर्ल्स दादरी,रेसलिंग फ्री स्टाइल अंडर-19 लड़के और लड़कियां दोनों, रेसलिंग ग्रीको रोमन अंडर-17 लड़के पानीपत और रेसलिंग ग्रीको रोमन  अंडर-19 लड़कों की स्कूल नेशनल चैंपिनशिप पानीपत में होगी।

उधर चंडीगढ़ को भी साफ्टबाल अंडर-19 लड़के और लड़कियों की प्रतियोगिता की मेजबानी का मौका दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

FPI Selloff: दो महीने की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की बिकवाली, ₹7,443 करोड़ निकाले

मुंबई  मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान के बीच टेंशन शेयर बाजारों...

सात्विक-चिराग का कमाल, चीन मास्टर्स के फाइनल में तीसरी बार बनाई जगह

शेनजेन  भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष...