‘द लास्ट टैंगो’ में मेसी का जलवा, गोल के साथ अर्जेंटीना को जीत दिलाई; विदाई पर छलके आंसू

Date:

नई दिल्‍ली
 लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना से उसी तरह की विदाई ली, जैसी दर्शकों को उम्‍मीद थी। 39 साल के सुपरस्‍टार ने अपना 126वां अंतरराष्‍ट्रीय गोल दागा और अर्जेंटीना को बेनिन पर दोस्‍ताना मैच में 3-0 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

इसी के साथ ब्‍यूनस एयर्स के मोन्‍यूमेंटल स्‍टेडियम में करीब 85,000 फैंस के बीच मेसी के 21 साल के अंतरराष्‍ट्रीय करियर का भावुक अंत हुआ। मेसी ने अर्जेंटीना के लिए अपना रिकॉर्ड 208वां मैच खेला। उन्‍होंने निकोलस ओटामेंडी और निको पाज को गोल करने में सहायक की अहम भूमिका निभाई। फिर 71वें मिनट में पेनल्‍टी के जरिये मेसी ने अपना गोल दागा।

मेसी के लिए आंसू रोकना हुआ मुश्किल
से, अर्जेंटीनी फैंस के लिए इस मैच का नतीजा कोई मायने नहीं रखता था। उनके लिए यह मौका बड़ी चीज थी। कारण बहुत साधारण था- मेसी की विदाई। इस मैच का प्रमोशन 'द लास्‍ट टैंगो' करके किया गया, जिससे अर्जेंटीनी प्रशंसकों को एक आखिरी मौका मिला कि महानतम फुटबॉलर्स में से एक को खेलते देखने का जश्‍न मना सके।

मैच शुरू होने से पहले ही भावुकता अपने चरम पर थी। जब अर्जेंटीना की टीम बस लोगों से भरी सड़कों के बीच से स्‍टेडिम की तरफ जा रही थी, तो यह देखकर मेसी का अपने आंसूओं पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। बाद में मेसी मैदान पर अपनी पत्‍नी एंटोनेला रोकूजो, मां सेलिया कूकीटिनी और तीन बच्‍चों के साथ आए। सभी ने दर्शकों का अभिवादन स्‍वीकार किया।

दर्शकों का भरपूरा प्‍यार मिला
मैच से पहले एक विशाल अर्जेंटीना की जर्सी मैदान पर रखी गई, जिसमें लिखा था ग्रासियस (धन्‍यवाद) और मेसी का मशहूर नंबर-10। दर्शकों ने भी अपने चहेते सुपरस्‍टार को खूब प्‍यार दिया।

ब्‍यूनस एयर्स में आसमान में एक ड्रोन ने लियोनेल मेसी की तस्‍वीर दिखाई, जिससे आठ बार के बैलन डी ओर विजेता के करियर को सेलिब्रेट किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान BJP में राजनीतिक नियुक्तियों की हलचल तेज, 100 से ज्यादा बोर्ड-आयोगों में पद खाली

जयपुर लंबे समय से राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार कर रहे...

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में बारिश की चेतावनी; पंचकूला में ओलावृष्टि

हिसार. प्रदेश में मौसम फिर से बदलने लगा है। पंचकूला...

ईशान किशन ने खोला राज, क्यों टीम के लिए छोड़ी अपनी जगह? बोले- श्रेयस का फॉर्म था शानदार

लखनऊ  एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले...