43 दिन बाद पटरी पर लौटी नाइट एक्सप्रेस, बस्तर के यात्रियों को अब भी राहत का इंतजार

Date:

जगदलपुर.

केके रेललाइन पर भूस्खलन के कारण थमी रेल सेवाएं बहाल तो हो गई हैं, लेकिन यात्रियों की मुश्किलें अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं. किरंदुल से विशाखापट्टनम जाने वाली नाइट एक्सप्रेस 43 दिनों के लंबे इंतजार के बाद फिर रवाना हुई. 25 सितंबर को मल्लीगुड़ा और जरति स्टेशन के बीच भूस्खलन होने से रेल परिचालन बाधित हो गया था.

इसके चलते किरंदुल से विशाखापट्टनम जाने वाली नाइट एक्सप्रेस को स्थगित करना पड़ा था. गुरुवार को ट्रेन दोबारा शुरू हुई, लेकिन प्रचार-प्रसार की कमी के कारण जनरल डिब्बे में महज 20 यात्रियों ने टिकट लेकर सफर किया. दूसरी ओर विशाखापट्टनम से किरंदुल आने वाली पैसेंजर ट्रेन की लेटलतीफी यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है. यह ट्रेन पिछले पांच दिनों से लगातार देरी से पहुंच रही है.

गुरुवार को भी ट्रेन करीब तीन घंटे विलंब से आई और शाम 7 बजकर 10 मिनट पर किरंदुल से रवाना हुई. केके लाइन पर यातायात बहाल होने के बावजूद पैसेंजर ट्रेन को मल्लीगुड़ा स्टेशन पर रोके जाने की वजह से देरी हो रही है. लंबे समय तक रेल सेवा बाधित रहने के बाद अब यात्रियों को नियमित और समयबद्ध परिचालन की उम्मीद है. ऐसे में रेल प्रबंधन के सामने चुनौती केवल ट्रेन चलाने की नहीं, बल्कि यात्रियों को भरोसेमंद रेल सेवा देने की भी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा, पंजाब से बिहार के लिए 15 जोड़ी विशेष ट्रेनें

जालंधर. फेस्टीवल सीजन के चलते स्टेशनों पर बढ़ रही भीड़...

धनतेरस पर बस्तर में रिकॉर्ड खरीदारी, बाजारों में 110 करोड़ का कारोबार

जगदलपुर. धनतेरस पर बस्तर के बाजारों में महंगाई पर आस्था...

MP में अनोखा गोवर्धन पर्वत तैयार, 100 टन गोबर से बनेगी 25 फीट ऊंची आकृति; महू में होगा आयोजन

महू  आशापुरा में विकसित हो रही कामधेनु गोशाला में इस...

CM योगी का अयोध्या दौरा आज से, दीपोत्सव, राम राज्याभिषेक और सरयू आरती का पूरा शेड्यूल जारी

 लखनऊ    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और...