छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर होगा तेज, 5 दिनों तक झमाझम बरसेंगे बादल

Date:

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में सितंबर महीने की शुरुआत बारिश के साथ होने के मजबूत संकेत हैं. पूरे प्रदेश में आज से बारिश का दायरा और तीव्रता बढ़ने की संभावना जताई गई है. (Latest CG Weather Update) मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है.

मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से करीब चार फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है. 
मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. वहीं अब मानसून की गतिविधियां और तेज होने के आसार हैं. (Sunday Weather) बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से 30 अगस्त से प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. बारिश का दौर 3 सितंबर तक सक्रिय रहने की संभावना है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर (Raipur Ka Mausam) में 30 अगस्त को आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

कई जिलों में बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में आज मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है. कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली और कोरिया में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में आकाशीय बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और वर्षा की संभावना जताई गई है.

शंकरगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश 
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 29 अगस्त को शंकरगढ़ में सर्वाधिक 6 सेमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा ओडगी में 4, करतला में 3 सेमी, जबकि छुरा, लटोरी, सूरजपुर, डोंगरगांव, कुसमी और छाल में 2-2 सेमी बारिश दर्ज की गई. महासमुंद, पोंडी बचरा, कोरबा, भैसमा, मरीं बंगला देवरी, लाल बहादुर नगर, सोनहत, माना-रायपुर-एपी, राजपुर और बैकुंठपुर में 1-1 सेमी बारिश हुई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में 27 को जुटेगी साय कैबिनेट, धान खरीदी और अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर नजर

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 27...

30 लाख के अतिरिक्त कक्ष का किया भूमिपूजन, बाउंड्रीवॉल और बालिका शौचालय के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की

रायपुर विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और उच्च...

युवा, प्रदेश की बेहतरी और जनकल्याणकारी कार्यों का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए काम करें: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर...

UP News: विकास, कानून-व्यवस्था और सुशासन पर रामनाथ कोविन्द ने की योगी सरकार की सराहना

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में विकास, कानून-व्यवस्था और...