रिश्तों को किया शर्मसार! ममेरे भाई ने 13 साल तक युवती का किया यौन शोषण

Date:

नई दिल्ली

दिल्ली के बाड़ा हिंदूराव इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण ननिहाल में रह रही युवती के साथ उसका ममेरा भाई 13 साल से दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता जब छह साल की थी तब से यह सिलसिला शुरू हुआ और उसकी शादी के बाद तक जारी रहा।

आरोपी की धमकियों से परेशान होकर उसने बाड़ा हिंदूराव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा में केस दर्ज कर 22 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 19 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ मुंडका इलाके में रहती थी। वर्ष 2013 में जब वह छह साल की थी तो पिता की तबीयत खराब होने की वजह से परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी।

घर के हालात को देखते हुए मां ने उसे बाड़ा हिंदूराव स्थित ननिहाल में रहने के लिए भेज दिया था। ननिहाल में पीड़िता के सगे मामा का 16 साल का बेटा भी था। पीड़िता के अनुसार, ननिहाल में आने के कुछ ही समय के बाद ही ममेरे भाई ने उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया। वह उसे घुमाने के बहाने पार्क और अन्य स्थानों पर ले जाकर यौन शोषण करता था। वह बच्ची को जान से मारने की धमकी भी देता था। जब वह अपनी मां से घर आने को कहती थी, तो आर्थिक स्थिति की वजह से मना कर दिया जाता था।

दवाओं से तबीयत भी बिगड़ी
पीड़िता ने बताया कि 12 साल की उम्र होने पर उसके प्रेग्नेंट होने की आशंका थी, इसलिए आरोपी ने उसे जबर्दस्ती गर्भ निरोधक दवाएं खिलाना शुरू कर दिया। इसकी वजह से तबीयत भी खराब हो जाती थी, लेकिन डर की वजह से पीड़िता ने कभी किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। यह सिलसिला चार-पांच साल तक चलता रहा। इस दौरान आरोपी ने उसकी गंदी तस्वीरें और वीडियो भी बना ली।

पीड़िता दो साल पहले जिद कर अपने घर चली आई, लेकिन इसके बाद भी आरोपी ने उसे परेशान करना जारी रखा। वह जबरन दबाव बनाकर उसे मिलने के लिए बुलाता था। फिर परिजनों ने युवती की शादी कर दी।

पति को संबंधों के बारे में बताने की देता था धमकी
पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद भी आरोपी ने उसे परेशान करना जारी रखा। वह आए दिन पति को संबंधों के बारे में बताने की धमकी देता था। फिर तंग आकर पीड़िता ने अपने पति को 8 अक्टूबर को पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता 9 अक्टूबर को बाड़ा हिंदू राव पुलिस स्टेशन पहुंची, जहां लिखित शिकायत दी गई। एसआई रेनू ने पीड़िता का बयान दर्ज कर जरूरी जांच आदि कराई। इसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया, लेकिन आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को 22 अक्टूबर को दबोच लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘यूपी राइज 2026’: उत्तर प्रदेश में नवाचार और स्वरोजगार की नई उड़ान

'यूपी राइज 2026': उत्तर प्रदेश में नवाचार और स्वरोजगार...

दीवाली के बाद धनास कॉलोनी पर होगी कार्रवाई, स्लम फ्री सिटी बनेगा चंडीगढ़

चंडीगढ़. दिवाली के बाद चंडीगढ़ की धनास कच्ची कॉलोनी पर...

आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर कलेक्टर सख्त, दो ऑपरेटरों को हटाने के निर्देश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. जिला अस्पताल में ​IPD में भर्ती मरीजों के अनुपात...

मध्य प्रदेश में सस्ती होगी बिजली! सरचार्ज घटने से 500 यूनिट खपत पर उपभोक्ताओं को ₹90 का फायदा

 भोपाल  महंगे बिजली बिलों से परेशान प्रदेश के उपभोक्ताओं को...