हवाई यात्रियों के लिए राहत की खबर, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान दोबारा होगी शुरू

Date:

बिलासपुर.

विंटर शेड्यूल की कोलकाता फ्लाइट बंद होने की खबर फैलते ही राज्य सरकार ने संज्ञान लिया है. डिप्टी सीएम अरूण साव की पहल पर एक बार फिर कोलकाता की फ्लाइट दोबारा शुरू की जाएगी.

दरअसल हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने गुरूवार को उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विधायक धरमलाल कौशिक और अमर अग्रवाल से चर्चा कर मामले में दखल देने की मांग की थी. जिसपर अधिकारियों से चर्चा कर डिप्टी सीएम ने जल्द से जल्द फ्लाइट शुरू करने के निर्देश दिए हैं. अब अलाइंस एयर को पत्र मिलने के बाद आवश्यक अनुमति के लिए डीजीसीए और कोलकाता एयरपोर्ट से पत्राचार कर दोबारा परिचालन शुरू किया जाएगा. गौरतलब है कि राज्य शासन के फ्लाइट बंद करने के निर्देश पर परिचालन की अनुमतियां को अलाइंस एयर ने सरेंडर कर दिया था.

एयर लाइन कंपनी के पदाधिकारियों का कहना है कि अनुमति लेकर जल्दी से जल्दी उड़ान शुरू किया जाएगा. संभवतः रविवार से फ्लाइट शुरू हो सकती है, लेकिन इतने कम समय में फ्लाइट के लिए यात्री मिलना मुश्किल होगा. हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने इस फैसले के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव समेत विधायकों का आभार व्यक्त किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

IIT BHU के 15वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों का सम्मान, कुमार मंगलम बिड़ला ने प्रदान किए 124 पदक

वाराणसी काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में आईआईटी बीएचयू...

पाकिस्तान की धरती पर मेंडिस का बल्ला गरजा, पहली बार ODI में जड़ा शतक

लाहौर लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे...

आबकारी ने कल्दा में भारी मात्रा में कच्ची शराब और महुआ लाहन पकड़ा

आबकारी ने कल्दा में भारी मात्रा में कच्ची शराब...

स्कूल में मासूम बच्ची पर हमला, छात्र ने बेंच पर सिर पटककर ईंट से किया वार

पंचकूला. पंचकूला सेक्टर-20 के सरकारी स्कूल में दिल दहला देने...