आज DA Hike पर लग सकती है मुहर! कैबिनेट बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी

Date:

नई दिल्ली
केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (DA DR Hike) में बढ़ोतरी को लेकर आज अच्छी खबर आ सकती है। 1 जुलाई 2026 से लागू होने वाले डीए-डीआर का इंतजार कर रहे लाखों कर्मचारियों की नजर अब 21 अक्टूबर याानी आज होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक पर है। माना जा रहा है कि सरकार इस बैठक में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी दे सकती है।

कर्मचारी संगठनों को डीए बढ़ने की उम्मीद
ऑल इंडिया एनपीएस इंप्लॉइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल का कहना है कि डीए के ऐलान (DA Hike 2026) में इस बार काफी देरी हो चुकी है। ऐसे में उम्मीद है कि बुधवार यानी आज होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला लिया जा सकता है।

वहीं, ऑल इंडिया डिफेंस इंप्लॉइज फेडरेशन के सचिव सी. श्रीकुमार ने भी बैठक के बाद डीए बढ़ोतरी की घोषणा होने की उम्मीद जताई है।

डीए में देरी से कर्मचारियों और पेंशनर्स की चिंता बढ़ रही है। इसी के चलते कंफेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट इंप्लॉइज एंड वर्कर्स ने 16 अक्टूबर को अलग-अलग कार्यस्थलों पर लंच ब्रेक के दौरान प्रदर्शन किया था। संगठन ने कैबिनेट सचिव को पत्र लिखकर 1 जुलाई से डीए, डीआर और बोनस का जल्द ऐलान करने की मांग की थी।

सरकार इससे पहले रेलवे कर्मचारियों के लिए परफॉर्मेंस-लिंक्ड बोनस (PLB) और नॉन-PLB बोनस की घोषणा कर चुकी है, लेकिन डीए पर फैसला अभी बाकी है।

कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता?
फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 60% की दर से महंगाई भत्ता (DA Hike) मिल रहा है। डीए की गणना पिछले 12 महीनों के औसत खुदरा महंगाई के आंकड़ों के आधार पर की जाती है।

मौजूदा अनुमानों के मुताबिक, इस बार डीए में 3% की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर सरकार इसे मंजूरी देती है, तो महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर 63% हो जाएगा। हालांकि, अंतिम फैसला सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।

सैलरी में कितना होगा फायदा?
अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 44,900 रुपए है, तो मौजूदा 60% डीए के हिसाब से उसका कुल वेतन 71,840 रुपए बताया गया है। डीए बढ़कर 63% होने पर यह रकम 73,187 रुपए (Salary Hike 2026) हो सकती है।

इस हिसाब से कर्मचारी को हर महीने करीब 1,347 रुपए का अतिरिक्त फायदा मिल सकता है। अब सभी की नजरें कैबिनेट बैठक पर हैं, जहां डीए बढ़ोतरी को लेकर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रवीण कुमार ने 2.05 मीटर की छलांग से रचा इतिहास, आयुष वर्मा ने भी गोल्ड पर जमाया कब्जा

 नागोया (जापान) एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार...

‘मुझे भी भरोसा दिया गया था, लेकिन इंसाफ नहीं हुआ’, मूसेवाला के पिता का बयान

मानसा. दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह...

Bastar दशहरा महोत्सव का समापन, 1700 से अधिक देवी-देवताओं की विदाई

जगदलपुर. 75 दिनों तक चलने वाले बस्तर दशहरा में देवी-देवताओं...

‘अभी सीधे प्लेइंग-11 में जगह नहीं’, वैभव सूर्यवंशी पर श्रेयस अय्यर ने साफ की टीम इंडिया की रणनीति

  क्राइस्टचर्च 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी...