छत्तीसगढ़ में कांग्रेस-भाजपा के बीच ‘मुर्गा vs गधा’ वार, सोशल मीडिया पर मचा सियासी घमासान

Date:

रायपुर.

सोशल मीडिया में इन दिनों कांग्रेस और भाजपा में मुर्गा और गधा की लड़ाई लड़ रहे हैं. एक तरफ जहां कांग्रेस ने भाजपा को नाम बदलने में माहिर बताते हुए मुर्गा को कटहल बताने पर तंज कसा है. वहीं इस कार्टून के जवाब में भाजपा ने राहुल गांधी को गधा बताते हुए अपनी भड़ास निकाली है.

दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने हाल ही में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के खाने को लेकर वायरल फोटो को लेकर कार्टून सोशल मीडिया में जारी किया है, जिसमें नॉन वेज खाने के आरोप को नकारते हुए खाद्य पदार्थ को कटहल बताने पर कांग्रेस ने तंज कसा है. मुर्गे ने भी हार मान ली. नाम बदलने में माहिर भाजपा, अब मुर्गे की बारी है.

वहीं, कार्टून में लिखा है कि पहले लोगों को मुर्गा बनाया, अब मुर्गा को कटहल. इस कार्टून के जबाव में छत्तीसगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया में किए अपने पोस्ट में राहुल गांधी को गधा बताते हुए लिखा है कि इस गधे के सामने, गधे ने भी हार मान ली है. इसके साथ कार्टून में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा है कि पहले गधे को अपना नेता बनाया, अब गधे को घोड़ा बनाने में लगे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रक्षाबंधन से पहले CG खाद्य विभाग का एक्शन, मिठाइयों की जांच के साथ एनालॉग पनीर की भी पड़ताल

खैरागढ़. रक्षाबंधन से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों में मिलावट...

झारखंड में JSSC CGL रद्द करने के फैसले पर रोक, चयनित 1,932 कर्मियों को बड़ी राहत

रांची झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद...

फोरलेन के मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना, बदनावर में खुले आसमान के नीचे बिताई रात

झाबुआ. बदनावर-टिमरवानी फोरलेन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के बदले...

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर योगी का सपा पर वार, बोले- अखिलेश ने किया जातीय अपमान

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के...